Thursday, May 27, 2010

THE FIRST LADY PRIME MINISTER OF TRINIDAD-TOBAGO


कमला परसाद बिसेसर कैरिबियाई देश त्रिनिदाद की पहली LADY  PRIME MINISTER बनने जा रही हैं| कमला भारतीय मूल की पहली ऐसी  महिला हैं जो किसी देश की प्रधान मंत्री बनेगीं| त्रिनिदाद के राष्ट्रपति जार्ज मैक्सवेल रिचर्ड्स उन्हें अपने पद की शपथ दिवलायेंगे|  
कमला परसाद बिसेसर त्रिनिदाद की कानून एवं शिक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं| वे अपनी कानून की पढाई के दौरान कालेज टापर भी रह चुकी हैं| उन्होंने वेस्ट इंडीज यूनिवर्सिटी से ऍम.बी.ए भी किया है| 58 वर्षीय कमला परसाद बिसेसर त्रिनिदाद की अटार्नी जनरल भी रह चुकी हैं|
कमला परसाद बिसेसर ने त्रिनिदाद में हुए चुनाव में 13 साल से प्रधान मंत्री का पद संभाल रहे पैट्रिक मैनिंग को हराया| ये जित इस  मायने में भी महत्वपूर्ण है की पैट्रिक मैनिंग जो पीपुल्स नेशनल मूवमेंट पार्टी के नेता हैं का पिछले 43 सालों से त्रिनिदाद के सत्ता पर कब्ज़ा था|

Leia Mais…

Monday, May 24, 2010

INDIA'S FIRST LIGHT COMBAT HELICOPTER(LCH)

भारत का पहला हल्का लड़ाकू हेलीकाप्टर (LCH) ने 23 मई 2010 को पहली बार असमान में उड़न भरा| इस काले फौलादी पंछी को बनाने में रिकार्ड चार साल का समय लगा है| इस हेलीकाप्टर को विकसित करनेवाले HINDUSTAN AERONOTICS LIMITED के प्रमुख अशोक नायक ने बताया की यह विमान मात्र 5.8 टन वजनी है, इसकी रफ़्तार 268 किलो मीटर प्रति घंटे है  और इसका विकास ध्रुव के प्लेटफॉर्म पर किया गया है|
यह हल्का लड़ाकू हेलीकाप्टर (LCH) धीमी गति से चलने वाले दुश्मन के आकाशीय लक्ष्य को भेदने में सक्षम है| दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी नष्ट कर सकता है| यह हल्का लड़ाकू हेलीकाप्टर (LCH) बिशेष अभियानों को सुरक्षा कवच मुहया कराने में सक्षम है|
इस हलके लड़ाकू हेलीकाप्टर (LCH) को कलस्टर बम,20 MM के टोरांट गन, 70 MM कैलिबर रोकेट, हवा से हवा में मर करनेवाली मिसाइलों से लैस किया जायेगा| इस हेलीकाप्टर की खास बिशेषता है इसके पायलट के हेलमेट पर लगी एक डिजिटल प्रणाली जिसके कारण पायलट  जिस और भी नजर घुमायेगा गन के निशाने उसी और घूम जायेंगे|  

Leia Mais…

Sunday, May 16, 2010

SUPER 30 IN TIME MAGJINE

टाइम मैगजीन जो पुरे दुनिया में अपना एक उच्च स्थान रखती है,  ने सुपर ३० के संचालक आनंद कुमार जो कि एक गणितज्ञ भी है  को द बेस्ट ऑफ़ एशिया 16  की सूचि में स्थान दिया है| उनके द्वारा चलाये जाने वाली संस्था SUPER 30 को एशिया के द बेस्ट स्कुल घोषित किया है| SUPER 30  की शुरुवात आनंद के द्वारा 2002 में की गयी थी| जिसने अब तक भारत की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIT में 182 सफल छात्र दिए हैं | इस संस्थान की सबसे बड़ी खासियत है की इसमें गरीब छात्रों को निःशुल्क पढाया जाता है|
        आनंद कुमार ने टाइम मैगजीन को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और कहा की वो अपने इस SUPRER 30 में विद्यार्थिओं की संख्या बढाकर 60 करने जा रहे हैं और इसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतियागिता परीक्षा आयोजित की जाएगी| यही नहीं वे बल्कि इस बार आनंद कुमार सुपर 30 के संचालक कुछ बच्चों को चयनित कर AIEEE की भी तैयारी  निः शुल्क  करवाएंगे और वे एक आवासीय विद्यालय खोलना चाहते हैं जिसमे 6TH क्लास से ही मेधावी गरीब बच्चों को प्रशिक्षित  कर सकें|

Leia Mais…

Monday, May 10, 2010

DIFFERENCE ENGINE


 चार्ल्स बैवेज जिन्हें कम्प्यूटर का पितामह कहा जाता है;  ने उन्नीसवी शताब्दी में ब्रिटेन की सरकार के सामने एक विस्तृत पस्ताव पेश किया था जिसमे एक ऐसे मशीन क़ि कल्पना थी जो काफी कठिन गणनाएं आसानी से कर सकता था| प्रारंभ में  ब्रिटेन क़ि सरकार ने उन्हें आर्थिक मदद  दी पर जब उन्हें ऐसा लगा के तैयार होने वाला इंजन काफी महंगा होगा तो उन्होंने आगे सहायता  देने से इंकार कर दिया जिससे इंग्लैंड में कम्प्यूटर क्रांति क़ि शुरुवात 1822 में नहीं हो सकी| 
                                              
चार्ल्स बैवेज ने तब अपने ही धन से एक कम्प्यूटर का विकास किया जिसे DIFFERENCE ENGINE कहा जाता है| DIFFERENCE ENGINE प्रारंभ में साधारण गणनाए करता था जैसे जोड़ना, घटाना, गुना करना, भाग करना|  उन गणनाओं को पूरा कर DIFFERENCE ENGINE  उसे कागज पर उकेर देता था| बाद में DIFFERENCE  ENGINE में काफी सरे बदलाव किये गए जिससे वह कई कठिन गणनाओं को करने लगा|

बीसवीं सदी के करीब चालीस के दशक में जितने भी कंप्यूटर का निर्माण हुआ उनके पुर्जे १९३० के काफी पहले से ही बाजार में उपलब्ध थे| परन्तु लम्बे समय तक किसी के मन में यह विचार ही नहीं आया क़ि उन टुकड़ों को जोड़कर कंप्यूटर जैसी एक मशीन का निर्माण किया ज सकता है|

Leia Mais…

Sunday, May 9, 2010

SOLAR ORBITER


सूर्य हमारे जीवन में उर्जा का एक प्रमुख स्त्रोत है जो प्राचीन काल से ही वैज्ञानिकों और बुधिजीविओं के लिए अनसुलझी पहेली रहा है| सूर्य के बिषय में हमारा ज्ञान पहले से काफी  बढ़ चूका है पर फिर भी इसकी अत्यधिक गर्मी और विकिरण के कारण हम इसके बारे में बहुत जायदा जानकारी नहीं हो पाती है|
यूरोपियन एजेंसी ने इस समस्या का समाधान के लिए SOLAR ORBITER  नामक दो उपग्रह बनाये हैं जो 15 इंच मोटी एक बिशेष परत से ढकी होगी जो इसके उपकरणों को सूर्य क़ि गर्मी और विकिरणों से बचाएगा| 
SOLAR ORBITER  धरती से 100 करोड मील क़ि दुरी तय कर उस स्थान पर पहुंचेगा जहाँ आज से पहले किसी भी उपग्रह के लिए पहुंचना नामुमकिन समझा जाता  था| यह स्थान सूर्य से करीब २ करोड़ मील क़ि दुरी पर होगा| जहाँ से SOLAR ORBITER  सूर्य के कई अन्तरंग तस्वीरों को स्पष्ट रूप में भेज सकेगा| 
SOLAR ORBITER  क़ि सहायता से हमें सूर्य के ध्रुवों, सौर पवन, सन स्पोट, सोलर टीसुनामी, तथा सूर्य से जुड़े कई और रहस्यों का जानकारी मिल सकेगी|
SOLAR ORBITER को 2015 में छोड़े जाने क़ि संभावना है|

Leia Mais…

Saturday, May 8, 2010

INDIA'S FIRST LADY DOCTOR, ANANDI GOPAL JOSHI

भारत क़ि पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी थीं|  आनंदी का जन्म 31 मार्च 1865  को महराष्ट्र के एक रुढ़िवादी ब्रह्मण हिन्दू परिवार में हुआ| आनंदी के बचपन का नाम यमुना था| यमुना का लालन पालन उस समय क़ि संस्कृति के हिसाब से हुआ था जिसमे लड़कियों के जयादा पढाया नहीं जाता था तथा काफी कड़ी बंदिशों में रखा जाता था|
काफी छोटी उम्र करीब 9 साल में ही यमुना क़ि शादी अपने उम्र से २० साल बड़े गोपाल राव से कर दी गयी| उस समय गोपाल राव कल्यान नमक जगह पर हॉस्पिटल में एक क्लर्क के पद पर कम कर रहे थे| 14 साल क़ि उम्र में यमुना एक बच्चे क़ि माँ बनी जो अपने जन्म के सिर्फ १० वें दिन ही चल बसा| एक माँ के जीवन में इससे बड़ा कोई गम नहीं हो सकता है क़ि उसके बच्चे क़ि मौत इस तरह से हो जाये, इस घटना से यमुना के निश्छल मन में  यह बात घर कर गयी क़ि  अगर वह एक डॉक्टर होती तो शायद ऐसा नहीं होता|
यहाँ से  ही यमुना के  डॉक्टर बनने क़ि कहानी शुरू होती है| जिस समय में आनंदी  ने  डॉक्टर बनने का निर्णय लिया, ब्राह्मण अंग्रेजी के बजाय  संकृत पर काफी ध्यान देते थे| पर आनंदी ने अपने पति गोपाल राव के मदद से न सिर्फ अंग्रेजी भाषा पर मेहनत किया बल्कि अमेरका जाकर 11 मार्च 1986 में MD क़ि डिग्री भी प्राप्त कि| जब उन्होंने यह डिग्री प्राप्त किया तो महरानी विक्टोरिया ने उन्हें बधाई पत्र लिखा और भारत में उनका स्वागत एक नायिका के तरह किया गया|
26 फ़रवरी 1987 को मात्र २६ साल क़ि अवस्था में उन्होंने इस दुनिया का त्याग किया|   

Leia Mais…

NATO (NORTH ATLANTIC TREATY ORGANIZATION)


NATO एक प्रकार का सैनिक संगठन है जिसकी सुरूवात 17 मार्च 1948 में हुए ब्रुसेल्स के संधि से माना जाता है| यह संधि बेल्जियम, नीदरलैंड, ब्रिटेन, फ्रांस, लग्जमबर्ग के बिच हुई थी पर सोवियत रूस के सैन्य सकती से मुकाबला करने के लिए अमेरिका का शामिल होना काफी जरुरी था| इसलिए अमेरिका के साथ काफी वार्ता क़ि गयी जिससे एक नए ट्रीटी का जन्म हुआ जिस पर 4  अप्रैल 1949 को वाशिंगटन डी.सी में हस्ताक्षर हुए| इस नए ट्रीटी में ब्रुसेल्स संधि के पांच देश बेल्जियम, नीदरलैंड, ब्रिटेन, फ्रांस, लग्जमबर्ग के अलावे अमेरिका, पुर्तगाल, नार्वे, इटली, कनाडा, डेनमार्क, आइसलैंड, ने भी हस्ताक्षर किया| और यह ब्रुसेल्स संधि एक नए नाम नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी(NORTH ATLANTIC TREATY) के नाम से जानी गयी|

इन सभी राष्ट्रों ने इस संधि के तहत यह माना है क़ि अगर इस संधि में सम्मलित किसी भी एक या एक से जयादा देश पर यदि हमला किया जाता है तो वह सभी सम्मलित राष्ट्रों पर हमला माना जायेगा और वे इसका उतर देने में पूर्णतया मदद करेंगे |
NATO  का मुख्यालय ब्रुसेल्स या बेल्जियम है| 
NATO क़ि अधिकारिक भाषा फ्रांस और इंग्लिश है|

आज NATO के सदस्य देशों क़ि संख्या करीब 28 हो चुकी है और इन सदस्य देशों के नाम हैं|
1.बेल्जियम,   2.नीदरलैंड,   3.ब्रिटेन,   4.फ्रांस,   5.लग्जमबर्ग   6. अमेरिका,   7 .पुर्तगाल,   8 .नार्वे,   9.इटली,   10.कनाडा,   11.डेनमार्क,   12.आइसलैंड,   13.अल्बिनिया,   14.ग्रिस,   15.जर्मनी,   16.हंगरी,    17.पोलैंड,    18.टर्की,   19.स्पेन,   20.सोलवेनिया,  21.स्लोवाकी,   22.लिथुनिया,   23.रोमानिया,    24.करोटिया,    25.चेक रिपब्लिक,     26.लातिविया    27 .बुल्गारिया    28 .इस्टोनिया 

Leia Mais…

INDIA'S FIRST FULLY ELECTRIFIED DISTRIC T- PALLAKAD


पलक्कड़ केरल का एक  जिला है जिसे भारत में पहला पूर्ण विद्युतीकृत जिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ है| इस जिले के लगभग हर एक गाँव में बिजली पहुंचाई जा चुकी है| इस बात की घोषणा केंद्रीय विद्युत मंत्री सुशिल कुमार शिंदे ने क़ि है|
एक आंकडे के मुताबिक 2004  में  भारत में  लगभग 1 .17 लाख गाँव में बिजली नहीं थी पर 2004 से अब तक करीब 68   हजार गाँवों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है|

Leia Mais…

Wednesday, May 5, 2010

SMALL COIN DEPOT


SMALL COIN DEPOT या लघु सिक्का डिपो RBI (केंद्रीय बैंक) के द्वारा छोटे सिक्कों के भण्डारण हेतु स्थापित किया गया है| इसके लिए RBI बैंक क़ि कुछ चुनिन्दा शाखाओं को इन सिक्कों के भण्डारण हेतु अधिकृत करती है| ये SMALL COIN DEPOT या लघु सिक्का डिपो अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले बैंक क़ि अन्य शाखाओं को जरुरत पड़ने पर इन छोटे सिक्कों क़ि आपूर्ति करता है|
30 जून 20006 में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार इंडिया में SMALL COIN DEPOT या लघु सिक्का डिपो  क़ि कुल संख्या करीब 4102 थी|

Leia Mais…

CURRENCY CHEST

CURRENCY CHEST या मुद्रा तिजोरी की स्थापना बैंक नोट के वितरण में सुगमता लाने के उद्देश्य से  RBI  (केंद्रीय बैंक)  के द्वारा क़ि गयी है| CURRENCY CHEST या मुद्रा तिजोरी को खोलने के लिए RBI (केंद्रीय बैंक) बैंकों क़ि चुनिन्दा शाखाओं  को  अधिकृत  करती  है| ये CURRENCY CHEST या मुद्रा तिजोरियां  वास्तव में बैंक  नोटों के लिए एक प्रकार का गोदाम हैं जहाँ RBI के द्वारा बैंक नोटों के  भण्डारण किया जाता है| CURRENCY CHEST या मुद्रा तिजोरियां अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले अन्य बैंक क़ि शाखाओं को बैंक नोट क़ि सप्लाई करता है |
30 जून 2006 में प्रकाशित आंकडे के अनुसार INIDA में इस तरह CURRENCY CHEST के संख्या 4428 है|

Leia Mais…

Tuesday, April 27, 2010

COUNTER TRADE


COUNTER TRADE व्यपार क़ि एक ऐसी व्यवस्था है जिसमे किसी विक्रेता से कोई वस्तु तभी खरीदी जाती है जब बदले में विक्रेता भी क्रेता से कोई वस्तु खरीदने को इछुक हो|
इस तरह से अंतर्राष्ट्रीय व्यपार में इस निति का पालन तब किया जाता है जब किसी देश के पास मुद्रा भंडार क़ि कमी होती है|  इसके तहत कोई देश तभी किसी देश से आयात करता है जब बदले में वह उस देश से निर्यात करने को इछुक हो|
उदाहरण के तौर पर 2000 में हुआ भारत और इराक के बिच का OIL FOR WHEAT OR RICE  डील|   

Leia Mais…

GREEN FLASH

GREEN FLASH या हरित दीप्ती एक आकाशीय घटना है जिसमे कभी कभी हरे परकाश का एक पुंज दिखाई देता है| यह घटना वायुमंडल के साफ रहने पर सूर्योदय या फिर सूर्यास्त के समय काफी कम समय (2 या 3 सेकेण्ड) के लिए दिखलाई पड़ता है|

दरअसल  GREEN FLASH अर्थात हरित दीप्ती प्रकाश के परावर्तन के कारण होने वाली एक घटना है| प्रकाश की किरणे जब वायुमंडल के उपरी भाग (जो की कम घना होता है) से निचले भाग (जो की जायदा घना होता है) की ओर आती हैं तो सूर्य की किरणे परावर्तित होने लगती है| चुके नीले तथा हरे प्रकाश की तीव्रता अधिक होती है इसलिए वह जयादा परावर्तित होता है और लाल किरणों की  तीव्रता कम होती है इसलिए वह कम परावर्तित होता है|

जब कभी  सूर्योदय या सूर्यास्त के समय  में हरा प्रकाश सूर्य के  क्षितिज़ पर इतना निचे होता  है क़ि   लाल किरण  धरती के वक्रता के कारण दिखलाई नहीं पड़ता है तब हरा प्रकाश अपने स्थान पर ज्यों का त्यों दिखलाई पड़ता है| और इस तरह यह  आकाश में एक हरे  पुंज के सामान होता है जिसे GREEN FLASH या हरित दीप्ती कहते हैं|

Leia Mais…

Monday, April 26, 2010

BOOKER PRIZE


BOOKER PRIZE या फिर THE MAN BOOKER PRIZE  कि शुरुवात 1969 में कि गयी थी| शुरुवात के समय इस पुरस्कार का नाम Booker McConnell Prize था क्योंकि Booker McConnell नाम की इन्वेस्टमेंट कम्पनी ने ही सबसे पहले 1968 में इस पुरस्कार को देने की शुरुवात की थी| पर यह पुरस्कार बाद में BOOKER PRIZE के नाम से जायदा प्रसिद्ध हो गया|
2002 में इस पुरस्कार का प्रयोजन  MAN GROUP के हांथों में चला गया| MAN GROUP ने Booker McConnell Prize के नाम में से BOOKER शब्द को रहने दिया पर अब इसका नया नाम THE MAN BOOKER PRIZE  या BOOKER PRIZE हो गया|

यह पुरस्कार कामनवेल्थ देश या आयरलैंड के लेखकों को अंग्रेजी साहित्य में लिखे गए अंग्रेजी उपन्यास के लिए  दिया जाता है| इस पुरस्कार के तहत विजेता को 50 ,000 पाउंड की पुरस्कार राशी प्रदान की जाती है| अब तक यह पुरस्कार भारतीय मूल के 5 लेखकों को दिया जा चूका है|
1. वी. एस. नाईपाल  को 1971 में इन ए फ्री स्टेट के लिए|  
२.सलमान रश्दी को 1981 में मिडनाइटस चिल्ड्रेन के लिए|  
३. अरुंधती राय को 1997 में द गाँड आँफ स्माल थिंग्स के लिए|
४.किरण देसाई को 2006 में द इनहैरिटेंस आँफ लाँस  के लिए|
५.अरविन्द अडिग को 2008 में द व्ह़ाईट टाइगर के लिए|

Leia Mais…

Sunday, April 25, 2010

THE LOST MAN BOOKER PRIZE

बुकर पुरस्कार के प्रयाजकों ने 2010 में एक और विशेष बुकर पुरस्कार देने का वादा किया है और वह है

THE LOST MAN BOOKER PRIZE | यह पुरस्कार 1970  में प्रकाशित किसी कथा या फिर रचना के लिए दिया जायेगा| 

दरअसल बुकर पुरस्कार की शुरुवात जब 1969 में की गयी थी तब उस समय सिर्फ उन्ही  रचनाओं को  पुरस्कार हेतु विचार किया जाता था जो  एक वर्ष पूर्व प्रकाशित हुई हों| 
पर 1971 से उन्ही रचनाओ पर विचार किया जाने लगा जो उस वर्ष प्रकाशित हुई हों इस तरह से 1970 में प्रकाशित रचनाओं पर कभी विचार नहीं किया गया| इसलिए इस साल 2010 में इस त्रुटी को सूधारने के उद्देश्य से  एक नए पुरस्कार THE LOST MAN BOOKER PRIZE की घोषणा की जाएगी, जिसमे सिर्फ उन्ही रचनाओ पर विचार किया जायेगा जो 1970  में प्रकाशित हुई हों|  

Leia Mais…

Saturday, April 24, 2010

ABEL PRIZE


ABEL PRIZE गणित के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, इसे गणित का नोबेल भी कहा जाता है| इस पुरस्कार की शुरुवात 3 जून 2003 को की गयी थी| ABEL PRIZE के लिए पात्र का चयन नोर्वे की एकेडेमी ऑफ़ साईंस एंड लेटर्स द्वारा किया जाता|

ABEL PRIZE  नोर्वे के महान गणितज्ञ नील्स हेनरिक एबेल (NIELS  HENRIK  ABEL) के नाम पर की गयी थी जिनकी मृत्यु दुर्भाग्यवश 26 वर्ष की अवस्था में 1829 इस्वी में हो गया था| इस पुरस्कार के तहत 60 लाख क्रोन या फिर लगभग 10 लाख डाँलर की पुरुस्कार राशी नोर्वे के रजा के द्वारा प्रदान किया जाता है| 

2010 का ABEL PRIZE USA के जॉन टोरेंस टाटे को दिया गया है | भारत से अभी तक इस पुरुस्कार को प्राप्त करने का श्रेय एस. एस. श्रीनिवास वर्धान को है जिन्होंने 2007 में यह पुरुस्कार प्राप्त किया था|

Leia Mais…