Monday, April 26, 2010

BOOKER PRIZE


BOOKER PRIZE या फिर THE MAN BOOKER PRIZE  कि शुरुवात 1969 में कि गयी थी| शुरुवात के समय इस पुरस्कार का नाम Booker McConnell Prize था क्योंकि Booker McConnell नाम की इन्वेस्टमेंट कम्पनी ने ही सबसे पहले 1968 में इस पुरस्कार को देने की शुरुवात की थी| पर यह पुरस्कार बाद में BOOKER PRIZE के नाम से जायदा प्रसिद्ध हो गया|
2002 में इस पुरस्कार का प्रयोजन  MAN GROUP के हांथों में चला गया| MAN GROUP ने Booker McConnell Prize के नाम में से BOOKER शब्द को रहने दिया पर अब इसका नया नाम THE MAN BOOKER PRIZE  या BOOKER PRIZE हो गया|

यह पुरस्कार कामनवेल्थ देश या आयरलैंड के लेखकों को अंग्रेजी साहित्य में लिखे गए अंग्रेजी उपन्यास के लिए  दिया जाता है| इस पुरस्कार के तहत विजेता को 50 ,000 पाउंड की पुरस्कार राशी प्रदान की जाती है| अब तक यह पुरस्कार भारतीय मूल के 5 लेखकों को दिया जा चूका है|
1. वी. एस. नाईपाल  को 1971 में इन ए फ्री स्टेट के लिए|  
२.सलमान रश्दी को 1981 में मिडनाइटस चिल्ड्रेन के लिए|  
३. अरुंधती राय को 1997 में द गाँड आँफ स्माल थिंग्स के लिए|
४.किरण देसाई को 2006 में द इनहैरिटेंस आँफ लाँस  के लिए|
५.अरविन्द अडिग को 2008 में द व्ह़ाईट टाइगर के लिए|

0 comments:

Post a Comment