Sunday, May 16, 2010

SUPER 30 IN TIME MAGJINE

टाइम मैगजीन जो पुरे दुनिया में अपना एक उच्च स्थान रखती है,  ने सुपर ३० के संचालक आनंद कुमार जो कि एक गणितज्ञ भी है  को द बेस्ट ऑफ़ एशिया 16  की सूचि में स्थान दिया है| उनके द्वारा चलाये जाने वाली संस्था SUPER 30 को एशिया के द बेस्ट स्कुल घोषित किया है| SUPER 30  की शुरुवात आनंद के द्वारा 2002 में की गयी थी| जिसने अब तक भारत की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIT में 182 सफल छात्र दिए हैं | इस संस्थान की सबसे बड़ी खासियत है की इसमें गरीब छात्रों को निःशुल्क पढाया जाता है|
        आनंद कुमार ने टाइम मैगजीन को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और कहा की वो अपने इस SUPRER 30 में विद्यार्थिओं की संख्या बढाकर 60 करने जा रहे हैं और इसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतियागिता परीक्षा आयोजित की जाएगी| यही नहीं वे बल्कि इस बार आनंद कुमार सुपर 30 के संचालक कुछ बच्चों को चयनित कर AIEEE की भी तैयारी  निः शुल्क  करवाएंगे और वे एक आवासीय विद्यालय खोलना चाहते हैं जिसमे 6TH क्लास से ही मेधावी गरीब बच्चों को प्रशिक्षित  कर सकें|

0 comments:

Post a Comment